SOCIAL SCIENCE

                                                  

                                        SOCIAL SCIENCE - 1

Time Allowed: 3 Hours] [Maximum Marks: 50

परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न के अंक उसके सामने दर्शाए गए हैं।

भाग-क

वस्तुनिष्ठ प्रश्न


1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए -:                (10 x 1 = 10)

1. ज्युसेमी मेत्सिनी कौन था ?

    उतर -इटली का क्रांतिकारी ।

2. साइमन कमीशन भारत कब पहुँचा ?

 उतर — 1928

3. UNO का पूरा नाम बताओ।

उतर —- United Nations Organization 

4. राष्ट्रीय वन नीति (1952) के अनुसार देश के कितने प्रतिशत भू-भाग पर वन होने चाहिए ?

उत्तर 33%

 5. भारत में संयुक्त वन प्रबंधन कार्यक्रम की शुरुआत कब हुई ?

उत्तर 1 जून 1990

6. श्रीलंका में कौन सा समूह बहुसंख्यक है ?

 उत्तर:- सिंहली समुदाय ।

7. एडम स्मिथ किस देश से संबंध रखते थे ?

उत्तर:- ब्रिटिश ।

8. वस्तु मुद्रा का अर्थ बताएँ।

उत्तर:-  एकवस्तु के बदले में दूसरी वस्तु को खरीदना वस्तु मुद्रा कहलाता है इसे वस्तु विनिमय भी कहा जाता है।

9.प्रति व्यक्ति आय से क्या अभिप्राय है ?

उत्तर:-  प्रति व्यक्ति आय = औसत आय=  कुल आय जनसंख्या

प्रति व्यक्ति आय (Per capita income) किसी देश, राज्य, नगर, या अन्य क्षेत्र में रहने वाले व्यक्तियों की औसत आय होती है। इसका अनुमान उस क्षेत्र में रहने वाले सभी लोगों की आय के जोड़ को क्षेत्र की   जनसंख्या से विभाजित कर के लगाया जाता है।

10. कुंभकोणम स्कूल में आग की घटना किस वर्ष हुई थी?  

उत्तर:- 2004  में 

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए -:

।  फ़्रांसिसी क्रांति कब हुई ?

  1. 1773 b) 1789

      c)   1905 d)      1917

उत्तर:- 1789  में 

2. गाँधी जी की प्रसिद्ध पुस्तक 'हिन्द स्वराज' किस वर्ष प्रकाशित हुई ?

  1. 1919 b) 1922

      c)   1909 d)    1930

उत्तर:- 1919  में 

3. पंजाब में भूमि निम्नीकरण का निम्नलिखित में से मुख्य कारण क्या है ?

(a) अधिक सिंचाई (d) अति पशुचारण (a) गहन खेती(c) वनोन्मूलन

उत्तर:-  अधिक  सिंचाई 

पंजाब में भूमि निम्नीकरण का मुख्य कारण अधिक सिंचाई (Over Irrigation) है। पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है। साथ ही यह पृथ्वी का सर्वाधिक उपजाऊ क्षेत्र रहा है।यहां गेहूं (Wheat) की खेती सबसे अधिक की जाती है तथा अन्य मुख्य फसलों में चावल, कपास, गन्ना, बाजरा, मक्का, चना और फल शामिल हैं। यहां के निवासी औसत के आधार पर भारत के सर्वाधिक धनी लोग हैं।

4. प्राथमिक क्षेत्र में शामिल होता है

(b) उद्योग

(a) कृषि

(d) उपरोक्त सभी।

उतर कृषि 

5. यात्री जहाजों तथा विशाल मालवाहक जहाजों के लिए रेडियो संचार में आवश्यकता होती है

(c) सेवाएं

(a) रेडियो तरंग

(c) उपग्रह संचार

(b) सचल प्रणाली

(d) इनमें से कोई नहीं।।

उत्तर रेडियो संचार ।

3. कॉलम अ का कॉलम ब से सही मिलान करें (5 x 1 = 5)


कॉलम अ कॉलम ब

1. फ्रेड्रिक सारयु।        1885

  2  बड़े बांध                        प्रति व्यक्ति आय

3 कार्न लॉ।                         एक फ्रांसीसी  कलाकार तथा कल्पना   दर्शी

4. औसत आय।                  विस्थापन

5.  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना          ब्रिटेन

उत्तर:- 

कॉलम अ कॉलम ब

1. फ्रेड्रिक सारयु।      एक फ्रांसीसी  कलाकार तथा कल्पना   दर्शी

  2  बड़े बांध                         विस्थापन

3 कार्न लॉ।                     ब्रिटेन

4. औसत आय।                  प्रति व्यक्ति आय

5.  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना         1885

भाग-ख

विवरणात्मक प्रश्न

        अति लघु उत्तरीय प्रश्न

4. निम्नलिखित में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए 

1. 'रौलेट एक्ट' को 'काला कानून' क्यों कहा गया ?

                           अथवा 

भारत के लोग रौलेट एक्ट के विरोध में क्यों थे?


   उतर —-रौलेट एक्ट वह काला कानून था जो ब्रिटिश सरकार ने मार्च 1919 में केन्द्रीय विधान परिषद में पास-किया। इस कानून को राष्ट्रवादियों का दमन करने के लिए पास किया गया था। इस कानून के कुछ ऐसे प्रावधान से जिसने राष्ट्रवादियों में व्यापक आक्रोश उत्पन्न किया। इस कानून द्वारा सरकार को यह अधिकार प्राप्त हो गया कि वह किसी भी भारतीय को बिना मुकदमा चलाए और बिना दंड दिए जेल में बंद कर सकती थी। संबोधित व्यक्ति की न्यायालय में भी पेश करने की आवश्यकता नहीं थी। संक्षेप में, यह एक ऐसा कानून था जिसमें "कोई दलील, वकील या अपील" नहीं थी। राष्ट्रवादी नेताओं ने इसे काला कानून कहकर पुकारा था जिसने नागरिकों की स्वाधीनता पर प्रहार किया था। इस कानून ने भारतीयों की स्वतंत्रता का अपहरण कर लिया। इस अधिनियम के अनुसार मैजिस्ट्रेटों को ये अधिकार दिए गए कि वे किसी भी व्यक्ति को, जिस पर क्रांतिकारी होने का संदेह हो, नजरबंद कर सकते हैं। 18 मार्च, 1919 ई. को रौलेट एक्ट पास कर दिया गया। इस एक्ट में यह भी स्पष्ट कर दिया गया कि पुलिस अधिकारी के सम्मुख दी गई गवाही या सफाई मान्य नहीं होगी। ऐसी अवस्था में एक्ट का विरोध होना स्वभाविक ही है।

1919 में मार्च और अप्रैल में भारत में अभूतपूर्व राजनीतिक जागरण आया। लगभग पूरा देश ही एक नई शक्ति से ओत-प्रोत हो गया। हडतालें, काम रोको अभियान, जुलूस और प्रदर्शन होने लगे। हिंदु-मुसलमान एकता के नारे हवा में गूंजने लगे। पूरे देश में बिजली सी दौड़ गई। भारतीय जनता अब विदेशी शासन के अपमान को और सहन करने के लिए तैयार नहीं थी।

2. जैव और अजैव संसाधन क्या होते हैं ? कुछ उदाहरण दें। 

उत्तर- उत्पत्ति के अनुसार संसाधन दो प्रकार के होते हैं-जैविक तथा अजैविक । प्रश्न जैव संसाधन- ये संसाधन सजीव होते है तथा जैव मंडल से प्राप्त होते हैं। मानव, वन्यप्राणी, वनस्पति, पशु तथा मछलियां इसी प्रकार के संसाधन हैं।

अजैव संसाधन - इन संसाधनों में निर्जीव वस्तुएं शामिल हैं। इस प्रकार के उदाहरणों में शैले तथा धातुएं शामिल हैं।

3. व्याख्या करें कि जल किस प्रकार नवीकरण योग्य संसाधन है ?

 उत्तर- धरातल का तीन चौथाई भाग जल से घिरा है। यह जल कई रूपों में है जैसे-महासागरों का लवणीय जल, हिम के रूप में जमा, झीलों तथा नदियों का ताजा जल। यह जल हमेशा सु एक रूप से दूसरे रूप में जल-चक्र के द्वारा परिवर्तित होता रहता है । जल एक नवीकरण योग्य साधन है। जिस ताजा स्वच्छ जल का प्रयोग हम अपने उपयोग के लिए करते हैं, वह नाले-नालियों द्वारा नदियों, समुद्रों या फिर भूमि के अंदर चला जाता है। समुद्रों आदि से जल वाष्पित होकर वायुमंडल में पहुँच जाता है। वहाँ से एक प्रक्रिया के बाद यह जल पुनः धरती पर आ जाता है। इस प्रकार जल एक नवीकरणीय संसाधन है

4. क्या कारण है कि बैंक कर्जदारों को कर्ज देने के लिए तैयार नहीं होते है?

 उत्तर- उनकी क्षमता विश्वसनीय नहीं होती है तथा उनके पास गिरवी रखने के लिए कुछ नही होता है जिसके कारण बैंक उन्हें कर्ज देने से कतराते हैं। यदि बैंक इन लोगों को ऋण दे दे तो उसे वापस भी नहीं होती जिससे बैंक के अस्तित्व को खतरा पैदा हो सकता है। बैंक तभी चल सकते है जब उन्हे ऋण पर ब्याज भी साथ-साथ मिले, परन्तु ऐसे लोगों को ऋण देने से उसे दोनों प्रकार के भुगतान प्राप्त नहीं होते हैं। उदाहरण यदि कोई छोटा किसान अपनी जमीन पर आलू उगाता है, तो उसे बीज, उर्वरक आदि के लिए बैंक से कर्ज लेना पड़ता है। उसकी ऋण अदायगी फसल पर निर्भर करेंगी। यदि उसकी फसल अधिक वर्षां, सूखा आदि के कारण बर्बाद हो जाती है ऋण अदा करने में असफल हो सकता है। अतः ऐसी जोखिम भरी परिस्थितियों के लिए बैंक कर्जदारों को ऋण देने से कतराते हैं

5. बहुसंख्यक का क्या अर्थ है ?

उत्तर :- जब किसी समुदाय में किसी की संख्या अन्य समुदाय की अपेक्षा अधिक संख्यामें होती है तो उसे बहुसंख्यक  कहते हैं यदि कोई समुदाय बहुसंख्यक है तो वह अपने मनमाने ढंग से देश के शासन का संचालन करती है और वे इसके लिए अल्पसंख्यक समुदाय उनकी इच्छाओं और आवश्यकताओं की अवहेलना करती है ।

लघु उत्तरीय प्रश्न

25. निम्नलिखित में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए

1. गांधी जी ने असहयोग आंदोलन को वापिस लेने का फैसला क्यों किया ?

उतर —गाँधी जी द्वारा असहयोग आंदोलन को वापिस लेने के निम्नलिखित कारण - 

1. आंदोलन हिंसक होता जा रहा था। जलियाँवाला बागहत्याकांड के बाद उत्तर भारत के अनेक शहरों में लोग सड़कों पर उतरने लगे। हड़ताल होने लगी, लोग पुलिस से मोर्चा लेने लगे।और सरकारी इमारतों पर हमला करने लगे। चौरी-चौरा में एक उम्र भीड़ ने लगभग 20 पुलिस कर्मियों को जला कर मार डाला।

 2. गांधी जी को लगता था कि सत्याग्रहियों को व्यापक प्रशिक्षण की जरूरत है।

3. कांग्रेस के अनेक नेता जन-संघर्षों से थक चुके थे। वे 1919 के गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट के तहत गठित की गई प्रांतीय परिषदों के चुनाव में भाग लेना चाहते थे।

 2. नवीकरणीय तथा अनवीकरणीय संसाधनों में अंतर स्पष्ट कीजिए।

उतर —नवीकरणीय व अनवीकरणीय संसाधन में निम्न अन्तर हैं-

नवीकरणीय संसाधन-वे वस्तुएँ जिनका निर्माण तथा प्रयोग पुन: किया जा सकता है अर्थात् जिन वस्तुओं की पूर्ति दुबारा सरलता से हो सकती है, वे वस्तुएँ नवीकरण संसाधन कहलाते हैं। नवीकरणीय संसाधन असीमित होते हैं। उदाहरण-सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा।

अनवीकरणीय संसाधन-वे वस्तुएँ जिनका भण्डार सीमित होता है तथा जिनके निर्माण होने की नहीं रहती या निर्माण होने में बहुत अधिक समय लगता हैं, अनवीकरणीय संसाधन कहलाते हैं। उदाहरण- कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस।

3. वन्य जीवन के संरक्षण के लिए सरकार द्वारा अपनाए गए किन्हीं तीन उपायों का उल्लेख कीजिए।

उतर —भारत में वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए 'पर्यावरण संरक्षण अधिनियम', 'वन संरक्षण अधिनियम', 'राष्ट्रीय वन्य जीव कार्य योजना', 'टाइगर परियोजना', 'राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्य', 'जैव-क्षेत्रीय रिजर्व कार्यक्रम' आदि चल रहे हैं। इन योजनाओं के कारण कुछ प्रजातियों को विलुप्त होने से बचाया गया है।

4. सत्ता की साझैदारी की क्या आवश्यकता है ? सत्ता की साझेदारी की आवश्यकता क्यो है ?

उत्तर—- सत्ता की साझेदारी निम्न कारणों से ज़रूरी है

(i) सत्ता की साझेदारी से विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच टकराव का अंदेशा कम हो जाता है। सामाजिक टकराव आगे बढ़कर हिंसा और राजनीतिक अस्थिरता का रूप ले लेता है। इसलिए सत्ता में हिस्सा दे देना राजनीतिक व्यवस्था के स्थायित्व के लिए अच्छा है ।

 (ii) सत्ता का बँटवारा लोकतान्त्रिक व्यवस्थाओं के लिए ठीक है।

 (iii) सत्ता की साझेदारी से देश की एकता और अखंडता बनी रहती है

 5. क्या असंगठित क्षेत्रक के श्रमिकों को संरक्षण देना चाहिए ? 

उत्तर— हाँ असंगठित क्षेत्रक के श्रमिकों को संरक्षण दिया जाना चाहिए। क्योंकि असंगठित क्षेत्रक में श्रमिक कम वेतन पर काम करते है। उनका प्रायः शोषण किया जाता है। उनका उचित अधीन मज़दूरी नहीं दी जाती है उनकी आय कम है और नियमित नहीं लिए न्यून है। इस रोज़गार में संरक्षण नहीं है और न ही कोई लाभ है। अत: अनियत श्रमिकों को शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में संरक्षण दिया जाना चाहिए। उन्हें सरकार द्वारा विशेष रूप से सहायता दी जानी चाहिए तथा उनके संरक्षण के लिए कड़े नियम बनाए जाने चाहिए।


6. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिए ।

1. पहले विश्व युद्ध ने भारत में राष्ट्रीय आंदोलन के विकास में किस प्रकार योगदान दिया ? 

 उतर—पहले विश्वयुद्ध ने भारत में एक नयी आर्थिक और राजनीतिक स्थिति उत्पन्न कर दी थी। युद्ध के कारण         रक्षा व्यय बढ़ गया था। इस खर्चे की पूर्ति के लिए सरकार ने करों में वृद्धि कर दी और सीमा शुल्क बढ़ा दिए गए। आयकर भी शुरू कर दिया गया। युद्ध के दौरान आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान छूने लगी थीं। ग्रामीणों को जबरन सेना में भर्ती किया गया था, जिसके कारण उनमें व्यापक असंतोष था। देश के अनेक हिस्सों में फसल ख़राब होने से खाद्य पदार्थों का भारी अभाव पैदा हो गया। समय फ्लू की महामारी भी फैल गई। लोगों को आशा थी कि युद्ध के अंत के साथ ही उनकी समस्याओं का भी अंत हो जाएगा. ऐसा नहीं हुआ और अनेक समूहों की साझी पीड़ा ने राष्ट्रीय आंदोलन के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।

2. प्राकृतिक संसाधनों और सांस्कृतिक (मानव निर्मित) संसाधनों में अंतर स्पष्ट कीजिए।


उत्तर—  संसाधन पर्यावरण में पाई जाने वाली प्रत्येक वस्तु जो मानवीय आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकती है, संसाधन कहलाती है।

संसाधनों के प्रकार- संसाधनों को प्रायः प्राकृतिक मानव निर्मित संसाधनों के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। संसाधनों का वर्गीकरण इस प्रकार है।

  • प्राकृतिक

  • मानवीय

  • नवीकरण योग्य

  • अनवीकरण योग्य

 7. विश्व बैंक विभिन्न देशों का वर्गीकरण करने के लिए किस प्रमुख मापदंड का प्रयोग करता है? इस मापदंड श्री. कोई हैं, तो सीमाएं क्या हैं?

उत्तर- विश्व बैंक विभिन्न देशों का वर्गीकरण करने के लिए प्रति व्यक्ति आय मापदंड का इस्तेमाल करता है। हालांकि प्रति आय तुलना के लिए उपयोगी है, लेकिन इससे यह पता नहीं चलता कि यह आय लोगों में किस तरह वितरित है। दो देशी प्रति व्यक्ति आय समान होने पर एक देश दसरे देश से अच्छा हो सकता है। इससे किसी देश के आर्थिक विकास अनुमान नहीं लगाया जा सकता।

विश्व बैंक की रिपोर्ट 2006 के अनुसार देशों का वर्गीकरण करने में इस मापदंड का प्रयोग किया गया है। वे देश 2004 में प्रति व्यक्ति आय 4,53,000 रुपये प्रतिवर्ष या उससे अधिक है, उन्हें समृद्ध देश और वे देश जिनकी प्रति व्यक्ति 37,000 रुपये प्रतिवर्ष या उससे कम है उन्हें निम्न आय वाला देश कहा गया है। भारत निम्न आय वाले देशों के वर्ग में है क्योंकि इसकी 2004 में प्रतिव्यक्ति आय केवल 28,000 रुपये प्रतिवर्ष थी ।


(क) भूगोल : (भारत के मानचित्र)


(5 x 2 = 2/2)


(1) काली मिट्टी, (2) लोह उत्पादक एक राज्य, (3) बंगाल की खाड़ी, (4) जयपुर, (5) जम्मू-कश्मीर । (ख) इतिहास : (विश्व के मानचित्र)


(5 x = 2/4)


(1) लंदन, (2) जर्मनी, (3) अफ्रीका, (4) प्रशांत महासागर, (5) तिब्बत ।कारण बताइए।


No comments:

Post a Comment