Monday, August 29, 2022

SOCIAL SCIENCE NEW STYLE SAMPLE QUESTION PAPER 2 AUG 2022

 NEW STYLE SAMPLE QUESTION PAPER 2


CLASS-X (H.P.) SOCIAL SCIENCE


TERM-1


Time Allowed: 3 Hours] (Maximum Marks: 50


परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न के अंक उसके सामने दर्शाए गए हैं।


                            भाग-क

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

1. कौन-सी नारी जर्मन राष्ट्र का रूपक थी ?

उत्तर जर्म निया ।

2. स्वराज पार्टी किसने बनाई ?

उत्तर –चितरंजन दास और मोतीलाल नेहरू

3. दूसरा विश्व युद्ध कब शुरू हुआ ? 

   उत्तर —1939।

4. पानी किस प्रकार का संसाधन है ?

 उत्तर — नवीकरण योग्य संसाधन

5. विश्व के कुल जल आयतन का कितने प्रतिशत भाग महासागरों में पाया जाता है ?

 उत्तर — 97%

6. बहुसंख्यकवाद क्या है ?

उत्तर -यदि कोई समुदाय बहुसंख्यक है तो वे अपने मनमाने ढंग से देश के शासन का संचालन करती है और वह इसके लिए अल्पसंख्यक समुदाय की इच्छाओं और आवश्यकताओं की अवहेलना कर सकती हैं।

7. 73वां संवैधानिक संशोधन कब पास हुआ था ? 

उत्तर-  1992 में

8. मध्यवर्ती वस्तुएँ क्या होती हैं ?

उत्तर-   अर्थशास्त्र में, कोई भी पण्य जो उत्पादित किया जाएँ और तत्पश्चात् उपभोक्ता द्वारा अपनी इच्छाओं और आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उपभुक्त किया जाएँ, वह एक उपभोक्ता वस्तु (अंग्रेज़ी: consumer good) अथवा अन्तिम वस्तु (अंग्रेज़ी: final good) है। उपभोक्ता वस्तु वे वस्तु होते हैं, जो अन्य वस्तु के उत्पादन में उपयुक्त होने के बजाए, अन्ततः उपभुक्त कियें जाते हैं। उदाहरणार्थ, एक माइक्रोवेव ओवन या बाइसिकल जो उपभोक्ता को बेचे जाते हैं, एक अन्तिम वस्तु अथवा उपभोक्ता वस्तु है; जबकि जो कॉम्पोनेन्ट उन वस्तुओं में उपयुक्त होने के लिए बेचे जाते हैं, मध्यवर्ती वस्तु कह लाते हैं। उदाहरणार्थ, टेक्सटाइल या ट्रांज़िस्टर, जिनका उपयोग और भी कुछ वस्तु बनाने में हो सकता हैं।

9. जीवन की गुणवत्ता से क्या अभिप्राय है ?

उत्तर- जीवन की गुणवत्ता (Quality of Life) (QOL) व्यक्तियों और समाज की सामान्य भलाई हैं, जो जीवन के नकारात्मक और सकारात्मक विशेषताओं को दर्शाती हैं। इस में जीवन की संतुष्टि देखने को मिलती हैं, जिस में शारीरिक स्वास्थ्य, परिवार, शिक्षा, रोजगार, धन, धार्मिक विश्वास, वित्त और पर्यावरण से लेकर सब शामिल हैं। जीवन की गुणवत्ता संदर्भों की एक विस्तृत श्रृंखला है, जिस में, अंतरराष्ट्रीय विकास, स्वास्थ्य सेवा, राजनीति और रोजगार के क्षेत्र भी शामिल हैं। यह महत्वपूर्ण हैं कि QOL की अवधारणा को बिलकुल हाल में ही बढ़ते स्वास्थ्य से संबंधित QOL (HRQOL) के क्षेत्र के साथ मिश्रित न करें। HRQOL का आकलन प्रभावी ढंग से QOL और उसके स्वास्थ्य के साथ अपने संबंध का मूल्यांकन हैं। जीवन की गुणवत्ता को जीवन स्तर की अवधारणा के साथ भ्रमित नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि जीवन स्तर मुख्य रूप से आय पर आधारित हैं। 


 10. कुंबाकोनम (तमिलनाडु) अग्निकांड क्या था ?

उत्तर- कुंभकोणम के एक स्कूल में मिड डे मील बनाते समय उठी आग से घास फूस से बने स्कूल की छत भड़क उठी थी फिर देखते ही देखते बच्चों पर आ गिरी थी और इस अग्निकांड में 93 बच्चों के प्राण चले गए थे।


No comments:

Post a Comment